Posts

326 पहुंचा आंकड़ा, झज्जर में अजादपुर मंडी से सब्जी बंद, सोनीपत में हाइवे पर ढाबे खोलने की अनुमति

Image
हरियाणा में लॉकडाउन के दूसरे चरण का 20वां दिन है। कुल मरीजों का आंकड़ा 326पहुंच गया है। झज्जर में अचानक से 12 केस आ जाने से प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। इनमें से 11 का कनेक्शन सब्जी मंडी से है। इसके बाद अब बहादुरगढ़ और झज्जर सब्जी मंडी में अजादपुर से सब्जी बैन कर दी है। सोनीपत व हरियाणा के दूसरे जिलों से सब्जी यहां आएगी। इसी तरह फरीदाबाद, गुरुग्राम और सोनीपत में पुलिस ने कड़ा पहरा कर दिया है। सीएम मनोहर लाल ने भी दिल्ली के सीएम से फोन पर बात कर कह दिया है कि दिल्ली में काम करने वाले कर्मचारियों को वहीं ठहरने की व्यवस्था की जाए। अगर कोई दिक्कत है तो हरियाणा सरकार सहयता करेगी। वहीं सोनीपत में ट्रकों को रिपेयर करने की दुकानें व ढाबे खोलने की अनुमति दे दी गई है। बहादुरगढ़ में सब्जी मंडी को पूरी तरह सील कर दिया गया है। यहां 9 मरीजों का सब्जी मंडी से कनेक्शन है। झज्जर और बहादुरगढ़ में अब हिसार और सोनीपत से आएगी सब्जी झज्जर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। इनमें से 9 का कनेक्शन बहादुरगढ़ सब्जी मंडी से है तो 2 झज्जर सब्जी मंडी के हैं। इनमें से एक आढ़ती तो दूसरा म...

सदाबहार चॉकलेटी हीरो ऋषि कपूर का निधन, राहुल गांधी ने लिखा- भारतीय सिनेमा के लिए ये भयानक सप्ताह

Image
वेटरन अभिनेता ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में निधन हो गया है। महानायक अमिताभ बच्चन ने सुबह करीब 9:30 बजे इस बारे में ट्विटर पर बताया। उन्होंने लिखा, 'वे चले गए। ऋषि कपूर चले गए। अभी-अभी निधन हुआ।' बता दें कि बुधवार देर रात ऋषि कपूर को मुंबई के एचएन. रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में भर्ती किया गया गया था। उनके भाई रणधीर कपूर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा था, 'वो अस्पताल में है। वो कैंसर से पीड़ित है और उसे सांस लेने में तकलीफ है, इसलिए उसे भर्ती कराया गया है। उसकी हालत अभी स्थिर है।' उनके निधन पर फिल्म जगत के अलावा खेल और राजनीति से जुड़े लोगों ने भी दुख जताया है। इरफान खान के निधन के अगले दिन ऋषि कपूर के अवसान को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय सिनेमा के लिए डरावना बताया। उन्होंने लिखा, 'भारतीय सिनेमा के लिए ये एक भयानक सप्ताह है, जिसमें एक और महान अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया। एक अद्भुत अभिनेता, जिनके प्रशंसक अलग-अलग पीढ़ियों के हैं। वे बहुत याद किए जाएंगे। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना।' This is a terrible week...

86 नए पॉजिटिव केस मिले, कुवैत से शव नहीं आ पाया तो पुराने कपड़ों से शव बनाकर दाह संस्कार किया, ताकि राख तो नसीब हो

Image
राजस्थान में गुरुवार को 86 नए पॉजिटिव केस सामने आए। जिसमें जोधपुर में 59, जयपुर में 14, अजमेर में 4, चित्तौड़गढ़ में 3, टोंक और कोटा में 2-2, धौलपुर और अलवर में 1-1 संक्रमित मिला। जिसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2524 पहुंच गया। इसके साथ जयपुर में एक मौत भी सामने आई। जयपुर में चांदी की टकसाल के पास रहने वाले 67 साल के बुजुर्ग की हुई। वहीं इससे पहले देररात भी मौत के 4 मामले सामने आए थे। जिसमेंतीन महिलाएं और एकपुरुष शामिल थे। कुवैत से शव नहीं आ पाया तो पुराने कपड़ों से शव बनाकर अंतिम यात्रा निकाली, दाह संस्कार भी किया, ताकि राख तो नसीब हो कोरोना के कहर के बीच एक झकझोर देने वाला मामला बुधवार को डूंगरपुर के सीमलवाड़ा कस्बे में सामने आया। 15 साल से कुवैत में व्यवसाय कर रहे होटल व्यापारी 56 वर्षीय दिलीप कलाल की कुवैत में माैत हाे गई। दो दिन रिपोर्ट के इंतजार के बाद बुधवार को उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इस पर उनका शव कुवैत में ही दफनाया गया। सीमलवाड़ा निवासी दिलीप पुत्र पद्मजी कलाल को तेज बुखार आने पर कुवैत के अमीरी अस्पताल में भर्ती कराया था। 15-20 दिन से उनका इलाज चल रहा था। इधर, मृत...

कैंसर पीड़ित 67 वर्षीय ऋषि कपूर का निधन, कल मुम्बई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था; अमिताभ ने ट्वीट कर कहा- वे चले गए!

Image
मशहूरअभिनेता ऋषि कपूर (67) को गुरुवार सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर मुंबई के एचएन.रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में निधन हो गया। अमिताभ बच्चन ने उनके निधन की पुष्टि ट्वीट करके की है। ऋषि लम्बे समय से कैंसर से पीड़ित थे और उन्हें चेस्ट इन्फेक्शन, सांस लेने में दिक्कत और बुखार के कारण बुधवार को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। सूत्रों के मुताबिक उनकी हालत गंभीर होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर ले जाया लेकिन तीन बजे 3 रिस्पांड करना बंद कर दिया था और उन्हें 5:20 पर मृत घोषित कर दिया गया।ऋषि पिछले साल सितंबर में अमेरिका से भारत लौटे थे। वहां करीब एक साल तक उनका कैंसर ट्रीटमेंट चला था। T 3517 - He's GONE .. ! Rishi Kapoor .. gone .. just passed away .. I am destroyed ! — Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 30, 2020 महाराष्ट्र सरकार ने स्पेशल पास जारी किया था पिछले गुरुवार से उनकी सेहत खराब बताई गई थी। उन्हें भर्ती भी कराया गया था, लेकिन चार घंटे बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था। अस्पताल जाने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें स्पेशल पास भी जारी किया था। उनकी मेडिकल रिपोर्ट बीएमसी और हेल्थ डिपार्टम...

सेंसेक्स 661 अंक और निफ्टी 200 पॉइंट ऊपर खुला, बुधवार को दुनियाभर के बाजार बढ़त के साथ बंद हुए: अमेरिकी बाजार डाउ जोंस में 532 अंक की बढ़त रही

Image
सप्ताह में आज कारोबार के चौथे दिन बाजार एक बार फिर बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स 661.03 अंक ऊपर और निफ्टी 200.15 पॉइंट ऊपर खुला। इससे पहले बुधवार को बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। कल सुबह सेंसेक्स 196.52 अंक ऊपर और निफ्टी 27.70 पॉइंट ऊपर खुला था। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बाजार एक समय 750 अंक से ऊपर जाने में कामयाब रहा था, लेकिन बाद में ये 605 अंक पर रुक गया। सेंसेक्स 605.64 अंक ऊपर 32,720.16 पर और निफ्टी 172.45 पॉइंट ऊपर 9,553.35 पर बंद हुए। इससे पहले सोमवार और मंगलवार को भी बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। बता दें कि 1 मई कोमहाराष्ट्र दिवस के कारण भारतीयशेयर बाजारोंमें अवकाश रहेगा। दुनियाभर के बाजार बढ़त के साथ बंद बुधवार को सभी अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 2.21 फीसदी की बढ़त के साथ 532.31 अंक ऊपर 24,633.90 पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 3.57 फीसदी बढ़त के साथ 306.98 अंक ऊपर 8,914.71 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, एसएंडपी 2.66 फीसदी बढ़त के साथ 76.12 पॉइंट ऊपर 2,939.51 पर बंद हुआ। चीन का शंघाई कम्पोजिट 1.11 फीसदी बढ़त के साथ 31.27 पॉइंट ऊपर 2,853.7...

अब तक 2134 लोग संक्रमित: आगरा में आज 22 मामले सामने आए, कानपुर पथराव मामले में 5 गिरफ्तार

Image
उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस का असर तेजी से फैलता जा रहा है। यूपी के 60 जिलों से अभी तक कुल 2134 कोरोना के पॉजिटिव केस सामने आए, जिनमें 1105 केस तब्लीगी जमात से सम्बंधित हैं। अभी तक प्रदेश के विभिन्न जनपदों से 510 कोरोना पेशेंट स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। पिछले 24 घण्टों में विभिन्न जनपदों से 48 कोरोना पेशेंट्स को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। पूरे प्रदेश में अब तक कोरोना से 39 लोगों की मौत भी हो चुकी है। प्रदेश में अभी भी कोरोना के 1585 एक्टिव केस हैं, आज पूरे प्रदेश में 81 नए केस सामने आए हैं। इस बीच आगरा में एक बार फिर गुरुवार सुबह एक साथ 22 मामले सामने आने से यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 455 तक पहुंच गई है। कानुपर में बुधवार देर शाम हुए पथराव के मामले में पुलिस ने पांच लोगों कोगिरफ्तार किया है। कानपुर: जिले के बजरिया थाने के गुलाब घोसी मस्जिद इलाके में कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आये व्यक्तियों को लेने गये पुलिसकर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों पर हमले के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तारकिया गया है। पुलिस अधीक्षक पश्चिम अनिल कुमार ने बताया क...

राहुल गांधी से चर्चा में आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा- गरीबों की मदद के लिए 65000 करोड़ खर्च होंगे

Image
कांग्रेस नेता राहुल गांधी कोरोना महामारी पर अलग-अलग फील्ड के देश-विदेश के एक्सपर्ट से चर्चा करेंगे। आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन के साथ बातचीत से इस सीरीज की शुरुआत की गई है। राहुल ने राजन से पूछा कि गरीबों की मदद में कितना खर्च आएगा?राजन ने जवाब दिया कि 65 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे। लॉकडाउन लंबे समय तक नहीं चलसकता: राजन इकोनॉमी पर कोरोना के असर को लेकर राजन ने कहा कि भारत इस मौके का फायदा उठा सकता है। इंडस्ट्री और सप्लाई चेन में खास जगह बनाने का मौका है। राजन ने कहा कि लॉकडाउन लंबे समय तक जारी रखना संभव नहीं है। कोरोना पर राहुल की डिस्कशन सीरीज की जानकारी कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बुधवार को ट्विटर पर दी थी। राहुल को ग्लोबल लीडर के तौर पर पेश करने की स्ट्रैटजी: रिपोर्ट न्यूज एजेंसी एएनआई के सूत्रों के मुताबिक राहुल हफ्ते में एक या दो बार ऐसी चर्चा करेंगे। इस सीरीज के दूसरे पार्ट में वे स्वीडन के वीरोलॉजिस्ट से कोरोना महामारी से निपटने के उपायों पर बातचीत करेंगे। यह राहुल गांधी को ग्लोबल लीडर के तौर पर पेश करने की स्ट्रैटजी हो सकती है। कोरोना और इकोनॉमी पर र...