आज दो की जान गई; इंदौर में 65 साल के व्यक्ति ने दम तोड़ा, उत्तर प्रदेश में 25 साल के युवक की मौत
देश में कोरोनावायरस के चलते हालात बिगड़ते जा रहे हैं। संक्रमण से अब तक 51 मौतें हो चुकी हैं। बुधवार दो जान गईं। इंदौर में 65 साल के व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। प्रदेश में यह लगातार तीसरे दिन मौत हुई है। इससे पहले 31 मार्च को 49 साल की महिला की और 30 मार्च को एक युवक की जान चली गई थी। इस तरह यह राज्य में संक्रमण से छठवीं मौत है। इंदौर में चार और उज्जैन में दो लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, उत्तर प्रदेश में 25 साल के युवक की मौत हुई।
इससे पहले, मंगलवार को देश में छहमौतें हुई थीं। चंडीगढ़ में मंगलवार को संक्रमण से मौत का पहला मामला सामने आया। यहां 65 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। वे पंजाब पुलिस से रिटायर हुए थे। उधर,केरल के तिरुवनंतपुरम में कोरोना पॉजिटिव 68 साल के व्यक्ति की मौत हो गई।मेडिकल कॉलेज केअफसर के मुताबिक, उसकीकिडनी फेल हो चुकी थी। इनके अलावा,मध्यप्रदेश के इंदौर में एक महिला की मौत हुई।
तीन मौतें पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में हुईं
उधर, पश्चिम बंगाल में एक औरमहाराष्ट्र में दो लोगों की जान गई। बंगाल के हावड़ा में 48 साल की महिला को कोरोना संक्रमण की वजह से अपनी जान गंवानी पड़ी। बताया जा रहा है कि उसे सांस लेने में दिक्कत थी। राज्य में कोरोना की वजह से यह तीसरी मौत है। इसी तरह, महाराष्ट्र के पालघर में 50 साल के एक व्यक्ति की मौत हुई। वह 28 मार्च से अस्पताल में भर्ती था। दूसरी मौत मुंबई के वर्ली इलाके में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती 75 वर्षीय बुजुर्ग हुई है। बुजुर्ग की मौत सोमवार को हुई थी। उसे डायबिटीज और सांस लेने में दिक्कत थी। मृत होने के बाद उसकी कोरोना की जांच की गई और मंगलवार रात को उसमें कोरोना की पुष्टि हुई। फिलहाल उसके पूरे परिवार को आइसोलेशन में रखा गया है। वर्ली मुंबई का वह इलाका है जहां अब तक सबसे ज्यादा संक्रमण के सबसे ज्यादा 14 मामले सामने आए हैं। इसके साथ राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 12तक पहुंच गया है।
किस राज्य में कब हुई संक्रमण से मौत
| 
 तारीख  | 
मौतें | राज्य | उम्र | 
| 11 मार्च | 
 पहली मौत  | 
 कर्नाटक  | 
 76 साल  | 
| 13मार्च | दूसरी मौत | दिल्ली | 68साल (महिला) | 
| 17मार्च | 
 तीसरी मौत  | 
महाराष्ट्र | 63साल(महिला) | 
| 18मार्च | चौथी मौत | 
 पंजाब  | 
70साल | 
| 21मार्च | 5वीं मौत | 
 महाराष्ट्र  | 
63साल | 
| 21मार्च | 
 6वीं मौत  | 
बिहार | 38साल | 
| 22मार्च | 7वीं मौत | गुजरात | 67साल | 
| 23मार्च | 
 8वीं मौत  | 
बंगाल | 
 57साल  | 
| 23मार्च | 
 9वीं मौत  | 
हिमाचल | 68साल | 
| 24मार्च | 10वीं मौत | महाराष्ट्र | 65साल | 
| 25मार्च | 11वीं मौत | तमिलनाडु | 54साल | 
| 25मार्च | 12वीं मौत | मध्यप्रदेश | 65साल(महिला) | 
| 25मार्च | 13वीं मौत | गुजरात | 85साल(महिला) | 
| 26मार्च | 14वीं मौत | 
 कश्मीर  | 
65साल | 
| 26मार्च | 15वीं मौत | महाराष्ट्र | 
 65साल  | 
| 26मार्च | 16वीं मौत | 
 कर्नाटक  | 
75साल(महिला) | 
| 26मार्च | 17वीं मौत | राजस्थान | 
 73साल  | 
| 26मार्च | 18वीं मौत | 
 गुजरात  | 
70साल | 
| 26मार्च | 19वीं मौत | राजस्थान | 60साल | 
| 26मार्च | 20वीं मौत | मध्यप्रदेश | 
 65साल  | 
| 27मार्च | 21वीं मौत | 
 कर्नाटक  | 
65साल | 
| 27मार्च | 22वीं मौत | महाराष्ट्र | 65साल(महिला) | 
| 28मार्च | 23वीं मौत | 
 केरल  | 
69 साल | 
| 28 मार्च | 24वीं मौत | गुजरात | 46 साल | 
| 28 मार्च | 25वीं मौत | महाराष्ट्र | 85 साल | 
| 28 मार्च | 26वीं मौत | तेलंगाना | 75 साल | 
| 29 मार्च | 
 27वीं मौत  | 
जम्मू-कश्मीर | 62 साल | 
| 29 मार्च | 28वीं मौत | गुजरात | 45 साल | 
| 29 मार्च | 29वीं मौत | 
 महाराष्ट्र  | 
40 साल (महिला) | 
| 29 मार्च | 30वीं मौत | महाराष्ट्र | 
 45 साल  | 
| 29 मार्च | 31वीं मौत | 
 पंजाब  | 
62 साल | 
| 30 मार्च | 32वीं मौत | बंगाल | 54 साल (महिला) | 
| 30 मार्च | 33वीं मौत | गुजरात | 45 साल (महिला) | 
| 30 मार्च | 34वीं मौत | महाराष्ट्र | 52 साल | 
| 30 मार्च | 35वीं मौत | मध्यप्रदेश | 41 साल | 
| 30 मार्च | 36वीं मौत | महाराष्ट्र | 80 साल | 
| 30 मार्च | 37वीं मौत | पंजाब | 55 साल (महिला) | 
| 30 मार्च | 38-42वीं मौत | तेलंगाना | - | 
| 31 मार्च | 43वीं मौत | मध्यप्रदेश | 49 साल (महिला) | 
| 31 मार्च | 44वीं मौत | केरल | 68 साल | 
| 31 मार्च | 45वीं मौत | चंडीगढ़ | 65 साल | 
| 31 मार्च | 46वीं मौत | पश्चिम बंगाल | 48 साल (महिला) | 
| 31 मार्च | 47वीं मौत | महाराष्ट्र | 50 साल | 
| 31 मार्च | 48वीं मौत | महाराष्ट्र | 75 साल | 
| 31 मार्च | 49वीं मौत | मध्यप्रदेश | - | 
| 1 अप्रैल | 50वीं मौत | मध्यप्रदेश | 65 साल | 
| 1 अप्रैल | 51वीं मौत | उत्तरप्रदेश | 25 साल | 
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar /coronavirus/news/coronavirus-india-death-toll-novel-corona-covid-19-cases-in-india-indore-mumbai-kerala-delhi-today-latest-day-wise-details-updates-information-127088296.html
via IFTTT
Comments
Post a Comment